बस-ट्रक की टक्कर में 20 की मौत, 23 घायल


 मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। कन्नौज के छिबरामऊ  (घिलोई) में घने कुहरे के कारण बस और ट्रक की टक्कर बस में आग लगी। 23 यात्री घायल, 20 से अधिक यात्रियों के मौत का अनुमान लगाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि मंडलायुक्त, आईजी रेंज कानपुर को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी से घटना की पूरी रिपोर्ट मांगी है।बस में आग लगने के बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं राहत की कमान संभाल लिए हैं। 45 के आस-पास यात्री सवार थे। ये बेहद दुखद और दर्दनाक हादसा है। पीड़ित परिवारों को सहायता घोषित किया गया। मृतकों के परिजनों को 2 लाख, घायलों को 50 हजार की सहायता घोषित किया। आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री को योगी ने मौके पर जाकर हट सम्भव मदत करने का निर्देश दिया। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने कन्नौज, कानपुर व आस-पास के सभी डॉक्टरों को अस्पताल पहुंचने का निर्देश दिया। आग पर काबू पा लिया गया है। 23 लोग अस्पताल में पहुंच चुके हैं। छिबरामऊ में दुर्घटना हुई है। सांसद सुब्रत पाठक हर संभव मदत होगी, मैं मौके पर पहुंच कर अस्पताल जा रहे हैं।घायल यात्रियों को अच्छी से अच्छी सेवा देने की कोशिश कर रहे हैं।