छपाक के प्रमोशन के लिये दीपिका एसिड पीड़ितों से मिलीं


मनोज श्रीवास्तव/ लखनऊ। गोमतीनगर स्थित शीरोज कैफे पहुंच कर तेजाब अटैक से पीड़ित लड़कियों से मिल कर उनका उत्साह वर्धन किया।दीपिका पादुकोण जल्द ही आने वाली अपने फिल्म छपाक के प्रमोशन के लिये यहाँ आयीं थीं। छपाक में दीपिका ने एसिड अटैक से पीड़ित लड़की का किरदार निभाया है। जब दीपिका एसिड पीड़ित लड़कियों से मिल रहीं थीं तो शीरोज कैफे के बाहर दीपिका के एक झलक पाने के लिये उनके प्रसंसकों का जमावड़ा लग गया था। आज दीपिका पादुकोण का जन्मदिन भी है। प्रसंसक शीरोज कैफे के बाहर उनका जन्मदिन विश करने के लिए इकट्ठा हैं। सड़क पर बाहर बहुत सारे लोग केक लेकर दीपिका, दीपिका कर रहे थे। जिन्हें बहुत मसक्कत के बाद गोमतीनगर पुलिस हटा पायी। इस बीच कुछ देर के लिये गोमतीनगर को मुख्य शहर से जोड़ने वाला 1090 की ओर जाने वाली सड़क जाम के कारण बंद हो गया था।