धारा-370 और मानवीय कानून बनने से इस बार का गणतंत्र दिवस ज्यादा खास: शिवराज

 




भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में गणतंत्र दिवस पर समारोह पूर्वक ध्वजारोहण के साथ पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। गणतंत्र दिवस पर प्रदेश कार्यालय परिसर भवन को रंग बिरंगी रोशनी से आलोकित किया गया। सभी 56 संगठनात्मक जिला कार्यालयों में ध्वजा रोहण संपन्न हुआ।  

देश का गणतंत्र दुनिया सबसे परिपक्व गणतंत्र 

 शिवराज सिंह चौहान ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा गणतंत्र दुनिया सवसे परिपक्व गणतंत्र है। भारत ने अनेकों बार सिद्व किया है कि संविधान निर्माताओं ने जो संविधान बनाया है उस पर चलते हुए भारत एक शक्तिशाली राष्ट््र बना है। चुनाव के माध्यम से भी विना किसी रक्तपात के सरकार बनती और बदलती है। इस बार का गणतंत्र दिवस विशेष है क्योकि कश्मीर से धारा 370 नही है। आज देशवासियों का मन आन्नदित है।  नरेन्द्र मोदी एवं अमित शाह को बधाई देते हैं कि जो सपना धारा-370 हटाने को लेकर देशवासियों को था उसी को पूरा किया। कश्मीर में अब शांति है, प्रगति और विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा सपना पाक अधिकृत कश्मीर है वह भारत का अभिन्न अंग है लेकिन इसके साथ ही देश में पिछले 6 महीनों में अनेकों कानून बने हैं। विशेषकर सीएए ऐसा मानवीय कानून है जिससे हमारे वह भाई-बहन जो पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक आधार पर प्रताड़ित किए गए थे। अपना मान, सम्मान और जान बचाने के लिए भारत भूमि पर आ गए थे। ऐसे हिंदू, बौद्ध, जैन, सिख, इसाई, पारसी जो 31 दिसम्बर 2014 तक भारत भूमि पर रहते हैं उनको नागरिकता दी जा रही है।

भ्रम फैलाने वाले देश की शांति के साथ खिलवाड़ न करें

 चौहान ने कहा कि सीएए नागरिकता लेने वाला कानून नहीं है, कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं। मैं उनसे गणतंत्रता दिवस पर अपील करते हुए कहूंगा कि राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के चलते देश की शांति से न खेलें। हमारे मुस्लिम भाई जो भारतवासी हैं, यह देश उनका है, धरती उनकी है, यह हम सबका है, लेकिन विपक्ष लगातार उन्हें भ्रमित करने का काम कर रहा है। इस भ्रम को मिटाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोई अवैध रूप से घुसपैठियां आया है तो हम उसके खिलाफ हैं। भारत कोई धर्मशाला नहीं है कि कोई भी घुस जाए, लेकिन जो भारतवासी हैं वे अपने हैं और उनको डरने की कतई आवश्यकता नहीं है। भ्रम फैलाने वाले देश की शांति के साथ खिलवाड़ न करें। उन्होंने कहा कि आज आधुनिक अस्त्र-सस्त्र भारतीय सेना के पास है, जिसके कारण देश आज महाशक्ति है। हमारा सपना था एक वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न, समृद्ध और शक्तिशाली भारत का जिसे प्रधानमंत्री ने साकार किया है। हमारी तीनों सेनाएं अभिनंदनीय हैं क्योंकि आज हम महाशक्ति हैं।

शराब का लोकव्यापीकरण कर रही प्रदेश सरकारः शिवराज सिंह चौहान

प्रदेश की सत्ता मदमस्त हो गई है और अहंकार में चूर मंत्री बेलगाम हो गए हैं

 चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार तंत्र को चेरी न बनाएं, क्योंकि तंत्र जनता के लिए है और जो अधिकार मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक, अधिकारियों को मिले हैं वह जनता की सेवा और विकास के लिए मिले हैं। हमारे प्रदेश में अच्छे व ईमानदार अफसरों की कमी नहीं है, जिन्होंने मध्यप्रदेश को बदलने में अपना सर्वोच्च झौंका है। मैं उन सभी का बेहद सम्मान करता हॅू। उन्होंने कहा कि जन के गाल पर थप्पड़ मारा है, तो इस अहंकार का प्रदर्शन गणतंत्र सहन नहीं करेगा। यह लोकतंत्र के गाल पर तमाचा है, क्योंकि मारने का अधिकार किसी को नहीं है। जब इन्हें सत्ता का श्रेय मिलता है तो यह अहंकार से भर जाते हैं। मेरे मन में कई सवाल आते हैं कि सरकार को मनमानी न करने देने वाले गौरी सिंह जैसे ईमानदार अफसरों को क्षण भर में हटा दिया जाता है। पैसे लेकर ट्रांसफर किए जा रहे हैं। मनचाही पोस्टिंग के लिए मनचाहे दाम लिए जा रहे हैं। जब ईमानदार अधिकारी प्रताणित होते हैं तब गुस्सा नहीं आता है। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की सत्ता मदमस्त हो गई है, अहंकार में चूर होकर मंत्री बेलगाम हो गए हैं। कोई सांसद को धक्का मारकर बाहर निकाल रहा है, कोई जनता को धक्का मार रहा है। गंणतंत्र में धक्काशाई नहीं चलेगी और गणतंत्र की सुरक्षा के लिए हम इसका विरोध करेंगे।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मंत्री व विधायक कृष्णा गौर, प्रदेश प्रवक्ता  आलोक संजर, प्रदेश कार्यालय मंत्री  राजेन्द्र सिंह राजपूत,  सत्येन्द्र भूषण सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी  लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी संजय गोविन्द खोचे,  तपन भौमिक,  ऊषा चतुर्वेदी,  सरिता देशपाण्डे,  सुमित पचैरी,  शिवराज डाबी,  भगतसिंह कुशवाह,  संतोष शर्मा,  शैतानसिंह पाल,  अनिल अग्रवाल,  अशोक सैनी,  सुनील पाण्डे,  आर पी. श्रोति,  अनिल सप्रे,  इंद्रेश गजविये,  भावना सिंह, डाॅ. निशा सक्सेना,  हंसकुंवर राजपूत,  बृजुला सचान,  विलकीश जहाॅं,  कौशल्या रजक,  प्रीति डावी,  फराना,  राजेन्द्र गुप्ता,  सुमित रधुवंशी,  उमाकांत दीक्षित,  जे.एल गुप्ता,  शलीम कुरैशी,  रामप्रकाश बंसकार,  रामप्रसाद शुक्रवारे,  बसंत गुप्ता,  देवेन्द्र योगी,  लिलेन्द्र मारण,  गीत धीर,  रंजीत चैहान,  अशोक चौहान सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं कार्यालय परिवार उपस्थित था।