गरीबो का सम्मान  कर रही है सरकार -  मौर्य


लखनऊ। दिल्ली के केदारनाथ साहनी सभागार, सिविक सेंटर में माता सावित्रीबाई फुले जी की जयंती के अवसर पर  ओबीसी टाउन हॉल  मे  आयोजित कार्यक्रम में गणमान्य जनों को केशव प्रसाद  मौर्य ने कहा कि आज  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार हर गरीब, मजदूर, महिला, किसान, नौजवान के पसीने और श्रम का सम्मान कर रही है। उन्होने कहा कि केन्द्र  व उ०प्र०सरकार द्वारा   लोगो के शैक्षिक,  सामाजिक व आर्थिक  उत्थान  के लिए  अनेकानेक महत्वाकांक्षी  व जनोपयोगी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।  समाज के जागरुक  लोग इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी वास्तविक पात्र लोगो को  दिलाने मे मदद करें। उन्होने सावित्री बाई  फुले के जीवन दर्शन  व उनके जीवन सुकृत्यो पर प्रकाश डाला।