जिला कांग्रेस इकाइयों को खुद धार देंगी प्रियंका


मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लकवाग्रस्त कांग्रेस को अपनी आभा से खड़ी कर पाने में फेल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रशिक्षण का सहारा लेंगी। अब वाड्रा जिला-शहर कांग्रेस प्रमुखों को दो दिन का प्रशिक्षण दिलायेंगी। वाड्रा 19 जनवरी के बीच रायबरेली में कांग्रेसियों के लिए ट्रेनिंग कैंप चलाएंगी। इसके लिए प्रदेश नेतृत्व ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यूपी में प्रियंका के सक्रिय होने के बाद बनी नई टीम को शहर व जिला से लेकर प्रदेश कमेटी तक की कमान सौंपी गई है। इस टीम को पार्टी के इतिहास से परिचित कराने के अलावा एनआरसी, एनपीआर और सीएए जैसे मुद्दों पर विस्तार से जानकारी देने का फैसला किया गया है। पहले चरण का ट्रेनिंग प्रोग्राम नवंबर में पूरा हो चुका है, जबकि दूसरा चरण 18 जनवरी को शुरू होगा।  डेढ़-डेढ़ दिन पूर्वी और पश्चिमी यूपी के लोगों को प्रशिक्षित किया जायेगा।


प्रियंका ने हिंसा में मारे गये लोगों के परिजनों से मिलकर पश्चिम किया गरम!


कांग्रेस कार्यालय में सक्रिय सूत्रों के अनुसार इससे पहले जो जिला-शहर अध्यक्ष इकाईयां अभी तक नहीं घोषित हो पाये है उनकी घोषणा की जा सकती है। प्रियंका वाड्रा के इतने तूफानी तरीके से काम करने के बाद भी कांग्रेस धरातल पर खड़ी नहीं हो पा रही है। अभी भी लगभग एक दर्जन यूनिट गठित नहीं हो पायी है। चारों दिन प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम के लिए निर्धारित प्रत्येक विषय को समझाने के लिए विशेषज्ञ भी आमंत्रित किए गए हैं।