नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर राकेश सिंह ने दी बधाई                

 


भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने जगत प्रकाश नड्डा के सर्व सम्मति से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर नड्डा एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। जगत प्रकाश नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा है कि नड्डा लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय रहे हैं, इसलिए उनके इस सुदीर्घ अनुभव का लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा। सिंह ने आशा जताई कि नड्डा जी के नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी और अधिक मजबूत, व्यापक और विस्तृत होगी तथा देश के अधिकांश लोगों को अपने साथ जोड़ने में सफल होगी। पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह भदौरिया, विनोद गोटिया, रंजना बघेल, उषा ठाकुर, रामलाल रौतेल, प्रदीप लारिया, सुदर्शन गुप्ता, रामेश्वर शर्मा, विजेश लुणावत, जीतू जिराती, प्रदेश महामंत्री अजयप्रताप सिंह, बंशीलाल गुर्जर, मनोहर उंटवाल, विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश मंत्री संपतियां उइके, बृजेन्द्रप्रताप सिंह, कृष्णा गौर, कन्हईराम रघुवंशी, बुद्धसेन पटेल, सरतेन्दु तिवारी, रघुनाथ भाटी, पंकज जोशी, कविता पाटीदार, प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येन्द्र भूषण सिंह, राजेन्द्र सिंह राजपूत, भोपाल संभाग के संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी संजय गोविन्द खोचे, उदय अग्रवाल, सर्वेश तिवारी, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता डॉ. दीपक विजयवर्गीय, प्रदेश प्रवक्ता आलोक संजर, प्रो. चिंतामणि मालवीय, रजनीश अग्रवाल, नागरसिंह चौहान, राजो मालवीय, हिदायतुल्लाह शेख, राहुल कोठारी, उमेश शर्मा एवं राजपाल सिंह सिसोदिया ने सर्व सम्मति से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर जे.पी.नड्डा को बधाई दी है।