पर्वतारोही अनिल कुमार को मिला यूथ आईकॉन अवार्ड

लखनऊ।  23वां राष्ट्रीय युवा उत्सव में रॉयल कृष्णा ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष आकाश यादव राजा पिलख्तर और अनिल कुमार पर्वतारोही को यूथ आईकॉन अवॉर्ड से खेल व युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी ने सम्मानित किया। बताते चलें कि आकाश यादव राजा पिलख्तर ने रॉयल कृष्णा ग्रुप नामक संस्था का गठन कर शहर शिकोहाबाद मे झुग्गी झोपड़ियों में अपना जीवन बसर करने वाले 250 से अधिक गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करते हैं और 60 से अधिक महिलाओं को निशुल्क सिलाई कढ़ाई बुनाई हैंडीक्राफ्ट बीटीसी कोर्स कराकर उनको स्वाबलंबी बना रहे हैं. 


अनिल गजराज फरीदा पर्वतारोही ने जुलाई 2019 में अफ्रीका द्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउंट किलिमंजारो पर्वत पर  विश्व का सबसे बड़ा तिरंगा (30×45)m फहराकर बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड। आकाश यादव राजा पिलख्तर और पर्वतारोही अनिल कुमार को देश व राष्ट्रीय  सेवा करने के लिए यह यूथ आईकॉन अवार्ड दिया गया है.

Popular posts