पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह व मुलायम सिंह के घर जाकर राज्यपाल ने दी नववर्ष की शुभकामना


मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ।उत्तर प्रदेश की राज्यपालय आनंदीबेन पटेल ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों मुलायम सिंह यादव व कल्याण सिंह के आवास पर शिष्टाचार भेंट किया। राजभवन से दी गयी जानकारी के अनुसार राज्यपाल दोनों वरिष्ठ नेताओं से मिल कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त कर उन्हें नववर्ष की शुभकामना दिया। रविवार 5 जनवरी को उत्तर प्रदेश की राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 88 वां जन्मदिन था। गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने उनके के आवास जाकर उन्हें नव वर्ष की बधाई देने के साथ साथ जन्मदिन की बधाई दी। दोका सामना ने दोनों नेताओं के आवास से जुड़े लोगों से इस यात्रा के संदर्भ में जानना चाहा तो पता चला दोनों वरिष्ठ नेताओं ने राज्यपाल पटेल की सक्रियता की प्रसंसा किया।



बता दें कि गवर्नर प्रदेश ही वस्तु स्थित जानने के लिए स्कूल, अस्पताल व अन्य जनसरोकार के स्थानों का स्थलीय निरीक्षण करती रहती हैं। पूर्व राज्यपाल रामनाईक को सरलता और मिलनसार के नाते आज भी प्रदेश की जनता भूल नहीं पायी है। लेकिन आनंदीबेन पटेल की छवि शख्त प्रशासक के रूप में उभरी है।