संत कबीर नगर में मेहदावल विसौवा घघवा तक मार्ग चौड़ीकरण के लिए 8 करोड़ 87 लाख अवमुक्त   

                 


लखनऊः  उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में जनपद संत कबीर नगर में मेहदावल विसौवा घघवा तक मार्ग के चौड़ीकरण एवं  सुदृढी़करण के कार्य  हेतु (13 किलोमीटर लंबाई)  आंकलित लागत धनराशि रू  22 करोड़ 18 लाख 51 हजार  की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चालू वित्त वर्ष में 8 करोड़ 87 लाख रुपए की धनराशि अवमुक्त की गई  है। जनपद बुलंदशहर में बी०बी०नगर -स्याना- बुगरासी मार्ग( प्रमुख जिला मार्ग) के किलोमीटर 17( 700) एवं 18 का चौड़ीकरण एवं सुदृढी़करण हेतु रू 2 करोड़ 75 लाख 89 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति  प्रदान करते हुए रू 01 करोड़ 37 लाख रुपए की धनराशि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अवमुक्त की गई है।         उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि आवंटित धनराशि का उपयोग निर्धारित समय सीमा के अंदर किया जाए तथा कार्यों में मानको  विशिष्टयो  व शर्तोंका अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।