यूपी में पंचायत चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होगा!


मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए चुनावी वर्ष शुरू हो चुका है। यह जानकारी अपर निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश वेद प्रकाश वर्मा ने विशेष बात-चीत में दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जाड़े से पहले ओकटूबर-नवंबर में पंचायत चुनाव कराये जाएंगे। इस बार 4 पदों के लिए एक ही दिन वोट पड़ेंगे।आयोग निष्पक्ष चुनाव कराने के पूर्व वोटर लिस्ट का सुधार करने की तैयारी कर रहा है। पंचायत चुनावों की तैयारियों के लिए 49 हजार बीएलओ लगाये जायेंगे। ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के चारों पदों पर एक साथ मतदान कराने की तैयारी है। पिछले बार वर्ष 2015 में ग्रामीण मतदाताओं को दो बार मतदान करना पड़ा था। जिसके कारण आयोग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया था। आयोग इस बार ऐसा नहीं चाहती। 15 से 20 फरवरी के बीच ग्राम पंचायतों की वोटर लिस्ट के वृहद पुनरीक्षण का अभियान प्रारंभ होगा। उसके बाद मतदाताओं की नई सूची प्रदेश का पंचायती राज विभाग उपलब्ध करवाएगा। ये सूची नई नगर पंचायत गठित करने के बावत शासन स्तर पर लिए गए फैसलों के बाद पंचायती राज विभाग उपलब्ध कराएगा। कई नए नगर पंचायत के गठन व महानगरपालिकाओं और नगरपालिकाओं के सीमा विस्तार के बाद ग्राम पंचायतों की संख्या घट सकती है। पूरी तैयारी के बाद मौजूदा ग्राम पंचायतों की ब्लॉक व जिलेवार पंचायतों का ताजा विवरण राज्य निर्वाचन को उपलब्ध कराया जाएगा।


Popular posts