अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार चौथे दिन भी जारी, पीड़ित दर दर भटकते देखे गए                                                         
इटावा। तहसीलदार ताखा द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से कार्य करने को लेकर एवम भारी धन उगाही का आरोप लगाकर बार एसोसिएशन ताखा तथा भरथना ने अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मलखान सिंह यादव तथा महामंत्री राजेश तिवारी ने संयुक्त रूप से कहा कि यहां कास्तकारों को परेशान किया जा रहा है उनको खुलेआम लूटा जा रहा है। दोनो पदाधिकारियों अधिवक्ता ने कहा कि तहसीलदार के हटने तक हड़ताल जारी रहेगी।


पीड़ित किसान महेंद्र सिंह ने कहा कि तहसील में वह अपनी समस्या के समाधान के लिए आया था अधिवक्ताओं की हड़ताल होने के कारण काफी दिक्कत हो रही है। साथ ही साथ तहसील में अधिकारियों का मनमानी पूर्ण रवैया के चलते समय से आते भी नही है लोगों का हाल बेहाल है। जिला प्रशासन  ने इस ओर अभी तक कोई ठोस कदम नही उठाया है । जिला प्रशासन की उपेक्षा के चलते ताखा तहसील का कोई नियम कायदा नही रह गया है। यहां के किसानों को काफी परेशानी हो रही है। यहां का किसान न्याय के लिए आखिर कहा जाय? यह सबसे बड़ा प्रश्न है। जिला प्रशासन को ताखा के लोगो का दर्द समझना चाहिए तथा तहसील में उपजी समस्या को गम्भीरता से निपटाना चाहिए ताकि तहसील का काम ढर्रे पर आ सके। लोगों को राहत महसूस हो सके।