दूसरी पत्नी ने रची थी हिंदूवादी नेता की हत्या


मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। अखिल भारतीय विश्व हिन्दू महासंघ के अध्यक्ष रणजीत बच्चन हत्या उसकी दूसरी पत्नी स्मृति वर्मा ने करायी थी। दूसरा सीसीटीवी फुटेज सामने आया। जिसमें बैलिनो गाड़ी से भाजपा प्रदेश मुख्यालय के मुख्य द्वार के पास साल ओढ़ कर  उतरते एक अपराधी सीसीटीवी में नजर आता दिया। यही से शाल ओढ़े शूटर रणजीत बच्चन का पीछा कर पहचा ग्लोब पार्क तक गया।ग्लोब पार्क के बाहर रणजीत पर गोलियां वर्षा कर दोनों शूटर भैंसा कुंड के रास्ते फरार हो गये। लखनऊ पुलिस के आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि ग्लोबल पार्क के सामने सीसीटीवी में शूटरों की कैद हुई फुटेज भाजपा ऑफिस के सामने उतरते हुई मिली फुटेज ने जांच को आसान किया इस फुटेज ने अपराधियों तक पहुंचने में बड़ी मदत किया। उन्होंने बताया कि 2009 से ओसीआर विधायक निवास में रह थे। मृतक रणजीत की हत्या के घटना स्थल से सीन ऑफ क्राइम से 2 खोके और एक बुलेट मिला था। घटना में .32 बोर का वेपने इस्तेमाल हुआ था। इस घटना के खुलासे के लिए कुल 12 टीमो को लगाया गया था। जैसा कि रणजीत बच्चन की हत्या के बाद उसकी पहली पत्नी ने कहा था कि योगी जी लखनऊ में एक और हिन्दू नेता की हत्या हो गयी। उसके इस वक्तव्य के बाद पुलिस ने घटना के आतंकी कनेक्शन की भी जांच -पड़ताल किया। लेकिन इस मामले में कोई टेरर ऐंगल नहीं सत्यापित हो पाया। घटना में पैसे से लेनदेन या प्रॉपर्टी विवाद भी नही मिला। पांडेय ने कहा कि हर एक पहलुओं पर जांच के लिए टीम  लगाई गई थी।स्मृति वर्मा सरकारी कर्मचारी है, वह रणजीत बच्चन की दूसरी पत्नी थी। रणजीत पर 2017 में गोरखपुर के शाहपुर थाने में महिला से छेड़खानी का मुकदमा दर्ज हुआ था। लखनऊ के विकासनगर में भी रणजीत के खिलाफ 3 मुकदमे दर्ज हुए थे। मृतक रणजीत पर कुल 4 मामले दर्ज थे। स्मृति का एक अन्य शख्श से संबंध था। हो सकता है कि वो रणजीत की हत्या की वजह हो।


लखनऊ में एक और हिंदूवादी नेता की सनसनीखेज हत्या


इस मामले में अभी तक पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। रणजीत को गोली मारने वाला शूटर जितेंद्र अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस आयुक्त के अनुसार स्मृति वर्मा इस हत्या की मुख्य साजिशकर्ता है।उसका परिचित दीपेंद्र जिसे पुलिस ने एमपी व उत्तर प्रदेश के बॉर्डर से गिरफ्तार करने का दावा किया है व संजीत गौतम स्मृति वर्मा का दूसरा परिचित जो घटना के समय गाड़ी चला रहा था। जिसको यूपी पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया। पुलिस को अभी भी जिसकी तलाश है वह मुख्य शूटर जितेंद्र है। जिसके बारे में बताया गया है कि उसी ने बेदर्दी से रणजीत बच्चन पर गोलियां बरसाई थी।