मयंक यादव के नेतृत्व में प्लास्टिक का बड़ा जखीरा बरामद

प्रयागराज। पर्यावरण के बचाव के लिए पहले प्रदेश और फिर देश में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया गया। लेकिन कुछ लोग अपने आज के स्वार्थ के लिए आने वाले कल को ताक पर रखे हुए हैं। ऐसा ही एक प्लास्टिक का जखीरा प्रयागराज नगर निगम की टीम ने प्रयागराज के टीपी नगर से बरामद किया। प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत सोमवार शाम को टीपी नगर की कबाड़ी गली वार्ड नं० -24 में ट्रक संख्या- एचआर 55 एन 1591 को मकान गोदाम में प्रतिबंधित प्लास्टिक को उतारते पकड़ा गया। अभियान के दौरान धूमनगंज की स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही।

ट्रक ड्राइवर ने बताया कि हरजीत तिवारी निवासी टीपी नगर ने गोदाम को ले रखा था। ये अभियान 18.30 से अधी रात 00.20 तक लगभग 6 घंटे चला। ये अभियान प्रयागराज का अबतक का सबसे बड़ा अभियान है जिसमें इतनी बड़ी मात्रा में पॉलिथीन जप्त की गई है।

 

प्रयागराज नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त, मयंक यादव

सहायक नगर आयुक्त मयंक यादव


 

 प्रयागराज नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त मयंक यादव के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने जब गोदाम पर छपा मेरा तो 30 कि0 ग्रा0 की लगभग 250 से 300 बोरी कब्जे में ली गई। इस गोदाम पर मुंशी और कुछ मजदूर भी मौजूद थे। ट्रक ड्राइवर मौके से ट्रक छोड़ कर भाग गया।