सलमान खान की हत्या सुपारी और शिल्पा के पति को लूटने वाले नायडू गैंग का सफाया



  • मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रवि भूरा गिरफ्तार


मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। मेरठ में मुठभेड़ के बाद एक लाख का इनामी अंतर राज्य कुख्यात गैंगस्टर रवि मलिक उर्फ भूरा गिरफ्तार। दुर्दांत अपराधी रवि भूरा फिल्म अभिनेता सलमान खान की हत्या की सुपारी और फिल्मी हीरोइन शिल्पा शेट्टी के पति राजकुंद्रा से लूट करने वाले गिरोह का सदस्य है। इसी गैंग के 5 लाख के इनामी बदमाश संपत नेहरा ने 2018 में हैदराबाद में सलमान खान की हत्या करने की सुपारी ली थी। जिसे यूपी एसटीएफ और तेलेंगाना पुलिस ने हैदराबाद से पकड़ा था। शुक्रवार की एडीजी जॉन मेरठ प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इसी गैंग के संपत नेहरा ने शिल्पा सेठ्ठी के पति राजकुंद्रा से करोड़ों की लूट की थी। इस गैंग के सरगना डेढ़ लाख के इनामी शक्ति नायडू को 17 फरवरी को मेरठ पुलिस ने एक मुठभेड़ में मार गिराया था। मेरठ पुलिस लगातार इस ग्रुप के सफाये के लिये जाल बिछाए थी।सर्विलांस सेल, एसटीएफ और क्राइम बांच के संयुक्त अभियान को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी दे रहे थे।  रवि भूरा के पैर में गोली लगी है, उसे पुलिस ने दबोच लिया है।



गोली  लगाने से घायल हुए भूरा को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। मुठभेड़ के दौरान उसके कुछ साथी भागने में कामयाब हुए हैं जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। घायल भूरा ने बताया है कि उसके गिरोह ने लुधियाना में 5 करोड़, जयपुर में 6 करोड़ की लूट की घटना को अंजाम दिया था। शक्ति नायडू के मरने के बाद रवि भूरा ही गिरोह के अन्य सदस्यों को संगठित कर गैंग का डॉन बन कर चला रहा था। सटीक मुखबिरी होने के बाद शुक्रवार को सिल्वर रंग की क्रेटा कार मेरठ के पुष्प बिहार में बॉबी राजपुरा के घर के सामने देखी गयी। एसएसपी मेरठ अजय साहनी के नेतृत्व में सीओ और इंस्पेक्टर ने मौके की घेरेबंदी की। दिन के साढ़े बराह बजे का मामला था।पुलिस टीम को देखते ही चार बदमाश क्रेटा गाड़ी से रेलवे रोड की ओर भागे। पुलिस ने इनकी गाड़ी को ओवरटेक कर अपनी गाड़ी सामने लगा दिया। तब तक गाड़ी से पुलिस पर फायरिंग करते हुए बदमाश भागने लगे। जवाबी फायरिंग में रवि भूरा के पैर में गोली लगी। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर के पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया। भूरा ने बताया कि उसके साथ पिंटू बंगाली, नितिन सैदपुरिया व एक अन्य बदमाश थे जो भागने में सफल हो गए।भूरा की गाड़ी व उसके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए।