तीसरे दिन भी अधिवक्ता हड़ताल पर, भटक रहे फरियादी


 इटावा। ताखा तहसील में पिछले कुछ दिनों से सब कुछ ठीक नही चल रहा है। लोगो ने बताया कि तहसील में कोई भी काम हो पैसा के बिना नही हो पा रहा है। पहले लोगो को टरकाया जाता है फिर आदमी थकहार कर पैसे देता ही है।   यहां के लोगो को आराम मिल सके तथा उनका हर काम आसानी से हो सके इसलिए ताखा तहसील को बनाया गया था। तहसील स्तर के अधिकारी आसानी से उपलब्ध हो सके समस्याओं का जल्द निस्तारण हो सके। आज वर्तमान में ताखा तहसील के लोग अपनी दुर्दशा पर आंसू बहाने पर मजबूर है। तहसील में अधिकारियों को आने का समय भी निश्चित नही है।


आज तहसीलदार अपने कार्यालय में दिन के दो बजे पहुंचे तब तक फरियाद इंतजआर करते रहे। यहां आम आदमी तहसील में तैनात कर्मियों की मनमानी से परेशान है। यहां अधिवक्ता लोगों ने तहसीलदार पर भ्र्ष्टाचार के आरोप लगाकर हड़ताल कर रखी है। आखिर जनता अपनी समस्या लेकर किसके पास जाए। जिले के उच्चाधिकारियों को इस तहसील की गम्भीर समस्याओं को गम्भीरता से लेना चाहिये तथा समस्या का समाधान करना चाहिए। ताकि यहाँ के लोगो को परेशानी से निजात मिल सके।