महिलाकर्मियों ने किया मालगाड़ी का संचालन


लखनऊ। 08 मार्च को मनाये जाने वाले अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस के परिप्रेक्ष्य में महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को सुदृढ़ करने के लिए एवं जागरूकता हेतु लखनऊ मण्डल मंे विभिन्न कार्यक्रम सम्पन्न किये जा रहे है। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल करते हुए आज गोरखपुर जं0 से बस्ती स्टेशन के बीच चलाई गयी मालगाड़ी अप बीसीएन (43 वैगन) का पूर्ण रूप से संचालन महिलाकर्मियों द्वारा किया गया। इस मालगाड़ी का परिचालित महिला लोको पायलट समता कुमारी एवं महिला सहायक लोको पायलट श्रृणि श्रीवास्तव एवं महिला गार्ड जागृति त्रिपाठी ने किया। यह मालगाड़ी गोरखपुर स्टेशन से 12.15 बजे रवाना हुई तथा बस्ती स्टेशन पर 13.25 बजे पहुॅच गयी। जिसके अंतर्गत दिनांक 06 मार्च को महिला सशक्तिकरण विषय पर मण्डल कार्यालय, लखनऊ में वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा डीजल शेड, गोण्डा में सेमिनार का आयोजन किया जायेगा। इसी क्रम मंे दिनांक 07 मार्च 2020 को बादशाहनगर स्थित मण्डल चिकित्सालय में सेमिनार का आयोजन किया जायेगा। दिनांक 08 मार्च 2020 को गोण्डा स्टेशन परिसर में महिलाओं के नेतृत्व में प्रभात फेरी का आयोजन, लखनऊ जं0 स्टेशन पर महिला जागरूकता संदेश पर आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन तथा बादशाहनगर स्टेशन पर महिला सशक्तिकरण पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, तथा पौधारोपण आदि का आयोजन किया जायेगा। वहीं दिनांक 08 मार्च 2020 को बादशाहनगर स्टेशन का पूर्ण संचालन महिला रेल कर्मी करेंगे तथा गोरखपुर - नौतनवा के मध्य सवारी गाड़ी सं0 55141 के संचालन की कमान महिला कर्मियों को सौंपी जाएगी।