जौनपुर में अकरम के बेटों ने ख़ुद बताई जमात में शामिल होने की बात, तो प्रशासन ने सराहा

 


मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। आज जहां जमात में शामिल लोगों को जगह जगह पनाह लेकर छुपने की बात सामने आ रही है। वहीं जौनपुर के अकरम के बेटों ने जमात में जाने की बात स्वयं प्रशासन को बता कर मिशाल कायम किया। शहर में चारों ओर यही चर्चा है कि भारी संख्या में विभिन्न शहरों में छुपे मरकज से लौट कर जौनपुर शहर के गिरधरपुर निवासी अकरम के बेटों ने नई मिसाल पेश की। उन्होंने खुद ज़िला प्रशासन को फोन कर अपने पिता के मेडिकल चेकअप का अनुरोध किया। अकरम 65 वर्ष अपने साथियों के साथ आंध्र प्रदेश ज़मात में शामिल होने गए थे। 22 फरवरी को वापस आकर खुद अपने को आइसोलेट कर लिए। उनके बेटों की सूचना पर अकरम और अन्य 5 लोगों की जांच कराई गई और शिया कॉलेज के शेल्टर होम में रख दिया गया। जौनपुर के जिलाधिकारी डीके सिंह ने मोहम्मद अकरम के बेटों का आभार जताया। उन्होंने अपील की कि अपने और अपने परिवार के हित में बाहर से आये हुए लोग ख़ुद आगे आएं। ज़िला प्रशासन उनकी हर संभव मदद करेगा।