मुख्यमंत्री ने की पिता की दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना 


लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज अपने पूर्वाश्रम के जन्मदाता  आनन्द सिंह बिष्ट  की दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए 02 मिनट का मौन रखकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ज्ञातव्य है कि  आनन्द सिंह बिष्ट  सोमवार को कैलाशवासी हो गये थे।  गौरतलब है कि लॉकडाउन की सफलता और महामारी कोरोना को परास्त करने की रणनीति के कारण वो अपने पिता के कार्यक्रम में भाग नहीं ले सके। लॉकडाउन के बाद वे अपनी मां के पास जायेंगे।

  इस अवसर पर मुख्य सचिव  आर0के0 तिवारी, कृषि उत्पादन आयुक्त  आलोक सिन्हा, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त  आलोक टण्डन, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह  अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव वित्त  संजीव कुमार मित्तल, अपर मुख्य सचिव राजस्व  रेणुका कुमार, पुलिस महानिदेशक  हितेश सी0 अवस्थी, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा डाॅ0 रजनीश दुबे, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य  अमित मोहन प्रसाद, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री  एस0पी0 गोयल एवं  संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास  आलोक कुमार, प्रमुख सचिव एम0एस0एम0ई0  नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद  निवेदिता शुक्ला वर्मा, सूचना निदेशक  शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।