मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता के निधन से शोक की लहर

 


मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता जी का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया । उनके निधन पर देश भर के गणमान्य व्यक्तियों ने अपना शोक व्यक्त किया है।उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर दुःख व्यक्त किया है।राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि भगवान उन्हें अपने चरण में स्थान देकर, परिवार को इस विप्पत्ति से उबरने की शक्ति दें।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और पार्टी के उत्तर प्रदेश में महामंत्री संगठन सुनील बंसल प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने उनके आवास पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री बसपा प्रमुख मायावती ने योगी आदित्यनाथ के पिता जी की मृत्यु पर शोक संवेदना का टियूट किया है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ के पिता के देहावसान पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया है।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी योगी के पिता के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने परिवार के प्रति प्रियंका गांधी ने संवेदना व्यक्त किया। आदित्यनाथ के पिताजी का अंतिम संस्कार हरिद्वार में होगा। उनका आज दिल्ली में निधन हुआ है।उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से सड़क मार्ग से पहले पैतृक निवास स्थान पंचूर लाया जाएगा।