पार्टी स्थापना दिवस के दिन भाजपा ने महिला मोर्चा की अध्यक्ष बर्खास्त किया


मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर रविवार की रात 9 बजे दीया जला कर प्रकाश करना था। उसके विपरीत प्रदेश के बलरामपुर जिले की भाजपा महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी ने पिस्टल से फायरिंग कर जश्न मनाया। बताते हैं कि उन्हीं के पारिवारिक करीबियों द्वारा इस फायरिंग का वीडियो वायरल कर दिया गया। जैसे वीडियो फैला भाजपा के नेताओं और बलरामपुर जिला प्रशासन के हाथ-पांव फूलने लगे। पार्टी और प्रशासन की बढ़ती फजीहत के बाद भाजपा नेताओं और जिला प्रशासन पर मंजू तिवारी के विरुद्ध कारीवाई करने का दबाव बढ़ने लगा। पार्टी स्थापना दिवस के दिन ही भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने मंजू तिवारी को बर्खास्त कर दिया और बलरामपुर पुलिस ने उनके विरुद्ध हर्ष फायरिंग का मुकदमा पंजीकृत करते हुए लाइसेंस निरस्त करने की सिफारिश किया है। सोमवार को अपनी गलती का एहसास होने के बाद मंजू तिवारी ने अपने कृत्य के लिये सभी जनमानस से माफ़ी मांगी। उन्होंने पत्र लिख कर खेद प्रकट करते हुए लिखा कि रविवार को रात 9 बज कर 9मिनट के दीप उत्सव के माहौल में मुझसे जो गलती हो गई वह मुझे नहीं करनी चाहिए थी। मैं इस गलती पर माफ़ी मांगती हूं।