शूटर वर्तिका का ऐलान तबलीग मुखिया की गिरफ्तारी पर 51 हजार का इनाम देंगी


मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। मै वर्तिका सिंह अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह ने एक वीडियो संदेश भेज कर ऐलान किया है कि जो तबलीगी जमात के मुखिया मुहम्मद साद को गिरफ्तार करवायेगा उसे वह 51 हजार नकद पुरस्कार देंगी। अपने वीडियो संदेश में उन्होंने कहा है कि " मैं वर्तिका सिंह अंतरराष्ट्रीय शूटर, देश का ग़द्दार मोहम्मद साद जिसने देश मे इतनी बड़ी मेडिकल एमरजेंसी लागू होने के बाद भी दिल्ली राजधानी में तबदीली जमात में हजारों लोगों को इकठ्ठा करने का दुस्साहस किया। इससे देश के कई हजार मासूम कोरोना नामक महामारी की चपेट में आ गए। सरकार से मैं हाथ जोड़ के अनुरोध करती हूँ कि मोहम्मद साद जैसे गद्दार के ऊपर देशद्रोह का मुकदमा लगा कर तत्काल जेल में डालने की कृपा करें। मैं देश की नागरिक व महिला अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी होने के नाते यह घोषणा करती हूँ कि जो भी व्यक्ति इस ग़द्दार को पकड़वाने में पुलिस प्रशासन व सरकार का सहियोग करेगा उसको मैं अपनी तरफ से 51 हज़ार रुपये धनराशि दूंगी। आप सभी से अनुरोध है कि ऐसे गद्दार को पकड़वाले में सहियोग करें ताकि हमारा देश सुरक्षित रह सके। सरकार व अपने देश के कानून व्यवस्था पे मुझे पूरा यकीन है कि जो भी देश के साथ गद्दारी करेगा उसको उसके किये की सजा सरकार जरूर देगी। जय हिंद जय भारत। वर्तिका के इस सनसनीखेज ऐलान का संज्ञान कर प्रशासन चौकन्न हो गया है।