यूपी में 3029 लोगों को क्वारन्टीन किया गया- अपरमुख्य सचिव गृह

 


मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ।यूपी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 231पहुंच गयी है। अब तक 21 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके है। जिन 227 लोगों में कोरोना की रिपोर्ट  पॉजीटिव आयी है उनमें से 94 लोग तबलीगी जमात से जुड़े लोग हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में कोरोना पॉजीटिव की संख्या जमात के कारण बढ़ी है। उत्तर प्रदेश में अब तक 3029 लोगों को क्वारन्टीन किया गया है। गौतम बुद्ध नगर में 3 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। गौतम बुद्ध नगर में कोरोना मरीजों की संख्या अब 58 हो गयी है। गौतमबुद्ध नगर जनपद में आज मिले कोरोना पॉजिटिव 8 नये मरीज मिले हैं।लेकिन राहत की बात ये है कि 8 कोरोना मरीज डिसचार्ज होकर अपने घर भी पहुंच चुके हैं।गौतम बुद्ध नगर में अब कुल 50 कोरोना मरीजों का उपचार चल रहा है।अवनीश अवस्थी ने बताया कि तब्लीगी जमात के यूपी में तलाशे गए लोगों का आंकड़ा इस प्रकार है।मेरठ 307, बरेली 148, कानपूर 33, वाराणसी 242, लखनऊ 83, आगरा 115, प्रयागराज 51, गोरखपुर 230, नोयडा में 70 संख्या हो गयी है। प्रदेश में जमात के कुल 1302 लोग मिले हैं। 1000 लोगों को क्वारनटाईन किया गया है।जिसमें 306 विदेशी हैं।


Popular posts