07 श्रमिक स्पेशल गाड़ियों से प्रवासी पहुंचे अपने घर 

   

रविवार को प्रयागराज मंडल में 07 श्रमिक स्पेशल पहुंची, सभी यात्रियों को सिविल प्रशासन के सहयोग से बसों द्वारा उनके गृह जनपद भेजा गया। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु सम्पूर्ण देश में  लाक डाउन के कारण यात्री गाड़ियों एवं अन्य परिवहन बंद होने के कारण  जो श्रमिक , विद्यार्थी एवं दर्शनार्थी गुजरात , महाराष्ट्र एवं अन्य  प्रदेशों से अपने घर वापस नहीं पहुँच सके, ऐसे लोगों को गृह नगर वापस लाने हेतु स्पेशल गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। प्रयागराज मण्डल के जन सम्पर्क अधिकारी सुनील कुमार गुप्त ने बताया रविवार को प्रयागराज जं पर 03, कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 02 एवं अलीगढ़  स्टेशन पर 01 तथा एटा स्टेशन पर 01 श्रमि क स्पेशल गाड़ियों पहुंची  । 

           प्रयागराज जं के प्लेटफार्म सं 01 पर करनूल सिटी से गाड़ी सं 07609 लगभग 09.10 बजे पहुंची, इस गाड़ी में कुल 1248 यात्री सवार थे सभी यात्रियों को 42 बस द्वारा उनके गृह जनपद भेजा गया। तत्पश्चात नवसारी से 22 कोच की स्पेशल गाड़ी सं 09579 लगभग 12.55  बजे पहुंची, इस गाड़ी में कुल 1151 यात्री सवार थे सभी यात्रियों को 37 बस द्वारा उनके गृह जनपद भेजा गया। और सूरत से गाड़ी सं 09595 लगभग 18.20 बजे पहुंची, इस गाड़ी में कुल 1200 यात्री सवार थे सभी यात्रियों को बस द्वारा उनके गृह जनपद भेजा गया। इस अवसर पर स्टेशन निदेशक  अनुपम सक्सेना ,वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त  मनोज कुमार सिंह ,सहायक वाणिज्य प्रबंधक  पंकज  कुमार त्रिपाठी तथा सिविल प्रशासन के  अधिकारी एवं  कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।

           कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर गोधरा  से  गाड़ी सं 09589 लगभग 08.30  बजे पहुंची, जिसमें कुल 1300 यात्री सवार थे सभी यात्रियों को 52 बस द्वारा उनके गृह जनपद भेजा गया। तत्पश्चात सुरेन्द्र नगर से गाड़ी सं 09571 लगभग 11.50  बजे पहुंची जिसमें कुल 1228 यात्री सवार थे सभी यात्रियों को 46 बस द्वारा उनके गृह जनपद भेजा गया ।  इस दौरान पर स्टेशन निदेशक  एच एस उपाध्याय,स्टेशन प्रबंधक  आर एन पी त्रिवेदी,सहायक सुरक्षा आयुक्त  राज नारायण पाण्डेय तथा सिविल प्रशासन के  अधिकारी एवं  कर्मचारी गण उपस्थित रहे । 

          अलीगढ रेलवे स्टेशन पर दाहोद से  गाड़ी सं 09601 लगभग 07.30  बजे पहुंची, इस गाड़ी में लगभग  20 जनपदों के 1281 यात्री सवार थे । इस दौरान स्टेशन अधीक्षक अलीगढ  डी के गौतम, सहायक सुरक्षा आयुक्त  धीरेन्द्र कुमार तथा सिविल प्रशासन के  अधिकारी एवं  कर्मचारी गण उपस्थित रहे । 

           एटा रेलवे  स्टेशन पर वीरमगाम से 22 कोच की एक स्पेशल गाड़ी सं 09597 लगभग 12.00 बजे पहुंची, जिसमें कुल 1200 यात्री सवार थे।  और  48 बस द्वारा सभी यात्रियों को उनके गृह जनपद भेजा गया । इस दौरान पर सहायक यातायात प्रबंधक  जे संजय कुमार ,सहायक सुरक्षा आयुक्त  आई पी सिंह स्टेशन अधीक्षक एटा  तथा सिविल प्रशासन के  अधिकारी एवं  कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।