भत्तों को समाप्त करने के निर्णय के खिलाफ कर्मचारियों के आक्रोश को दूर करे सरकार- राजेन्द्र यादव

 

उत्तर प्रदेश जल संस्थान कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र यादव ने कहा कि इस समय पूरे प्रदेश के कर्मचारी कोविड-19 से लड़ रहे हैं जिसमें डॉक्टर, नर्स,पैरामेडिकल स्टाफ,सफाई कर्मचारी, निकाय कर्मचारी, जल कल/जल संस्थान के कर्मचारी,तथा पुलिस व बिजली विभाग के कर्मचारी आदि अपनी जान जोखिम में डालकर जनता की सेवा कर रहे हैं। इस महामारी में किसी प्राइवेट संस्थान ने अपना जीवन दांव पर नहीं लगायी है। ऐसे में प्रदेश के कर्मचारियों के छः भक्तों को समाप्त कर कर्मचारियों का अपमान किया जा रहा है जिससे कर्मचारियों का मनोबल गिरना स्वाभाविक है।

 

प्रदेश सरकार के कर्मचारियों के नगर प्रतिकर भत्ता सहित सभी छः भत्तों को समाप्त किये जाने के निर्णय के विरोध में राज्य कर्मचारी सहित प्रदेश के समस्त विभागों के कर्मचारियों में काफी रोष व्याप्त हो गया है। 

 

 उन्होंने बताया, उत्तर प्रदेश कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के कोवाडीनेटर के साथ उत्तर प्रदेश जल संस्थान कर्मचारी महासंघ के सभी संगठनों के कर्मचारी अपने-अपने कार्य स्थल पर व जो कर्मचारी घर पर है वो भी 18 मई से 25 मई तक काला फीता बाँधकर सरकार के निर्णय का विरोध करेंगे ।

साथ ही मुख्यमंत्री से मांग कि है कि प्रदेश के समस्त कर्मचारियों व शिक्षकों के समाप्त किये गये भत्तों को बहाल करें।