कांग्रेस ने लांच किया ‘यूपी मित्र’ चैट पोर्टल


उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने कोरोना महामारी में आम लोगों की मदद के लिए ‘यूपी मित्र’ नाम का चैट पोर्टल लांच किया है।  वैल्यूफर्स्ट नाम की एजेंसी ने कांग्रेस पार्टी को यह सेवा निःशुल्क उपलब्ध कराई है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू  ने बताया कि कोरोना महामारी में आम लोगों की मदद के लिए यह चैट पोर्टल लांच किया गया है। इस चैट पोर्टल के जरिये आम लोगों की समस्याओं को सूचीबद्ध किया जाएगा और शिकायतकर्ताओं की मदद की जाएगी। साथ ही साथ इन समस्याओं की सूची मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी ताकि सरकार भी आपदा में फंसे लोगों की मदद करे।


प्रदेश अध्यक्ष  ने कहा कि कोरोना आपदा में कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता है कि हम हर जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तैयार रहें। पूरे प्रदेश में हम जगह-जगह रसोईघर चला रहे हैं, गाजियाबाद, हापुड़, कानपुर, इलाहाबाद, लखीमपुर खीरी, लखनऊ समेत 17 जिलों में बना बनाया खाना जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जा रहा है। पूरे सूबे में हमारी जिला कमेटियां जरूरतमंद लोगों को राशन मुहैया करवा रहीं हैं। प्रदेश के बाहर जो मजदूर फंसे हैं, वहां भी मदद पहुँचाईं जा रही है।


 अजय कुमार लल्लू  ने कहा कि हम लोगों तक इस चैट पोर्टल का यह लिंक tinyurl-com/UPmitra    सोशल मीडिया, मैसेज और अन्य संचार माध्यमों से प्रचारित करेंगे ताकि लोगों की समस्याओं को जाना जा सके और मदद की जा सके।


Popular posts