लखनऊ में भर्ती डॉक्टर की कोरोना से मौत

58 वर्षीय उरई निवासी चिकित्सक केजीएमयू के कोरोना वार्ड में भर्ती थे। आज उनकी मृत्यु हो गयी है। कोरोना से ही इनकी पत्नी भी संक्रमित पाई गई थी। ये पहले रोगी थे, जिनको प्लाज्मा थेरेपी दी गयी थी। थेरेपी देने के बाद फेंफड़ों में बहुत सुधार आया था। वेंटीलेटर की आवश्यकता भी कम हो गयी थी। दुर्भाग्यवश पेशाब के रास्ते मे इन्फेक्शन हो गया। इसके लिए उनका पूर्ण उपचार किया गया। रोगी की डायलिसिस भी की गई। आज इनकी दोनों बार की कोरोना जांच निगेटिव आ गयी थी। पत्नी की भी दोनों जांचे नेगेटिव आ गयी हैं। उन्हें आज डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।बता दें कि यह जानकारी केजीएमयू के जनसंपर्क विभाग ने दिया है। लखनऊ में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 247 हो चुका है।