प्रयागराज, कानपुर एवं फतेहपुर पहुंची श्रमिक स्पेशल 

 

 लाक डाउन के कारण यात्री गाड़ियों एवं अन्य परिवहन बंद होने से जो श्रमिक , विद्यार्थी एवं दर्शनार्थी गुजरात , महाराष्ट्र एवं अन्य  प्रदेशों से अपने घर वापस नहीं पहुँच सके, ऐसे लोगों को गृह नगर वापस लाने हेतु स्पेशल गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। शनिवार को प्रयागराज जं, कानपुर सेंट्रल एवं फतेहपुर स्टेशन पर 01 - 01 श्रमिक स्पेशल गाडी पहुंची।  

इलाहाबाद मण्डल के जन सम्पर्क अधिकारी सुनील कुमार गुप्त ने बताया,  प्रयागराज जं के प्लेटफार्म सं 01 पर बड़ौदा से स्पेशल गाड़ी सं 09485 लगभग 07.22  बजे पहुंची, इस गाड़ी में कुल 1301 यात्री सवार थे। 41 बसों से सभी यात्रियों को उनके गृह जनपद भेज दिया गया। इस अवसर पर स्टेशन निदेशक  अनुपम सक्सेना ,वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त  मनोज कुमार सिंह ,सहायक वाणिज्य प्रबंधक  अनूप कुमार  तथा सिविल प्रशासन के  अधिकारी एवं  कर्मचारी गण उपस्थित रहे । 

          कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर मोरबी  से एक स्पेशल गाड़ी सं 09497 लगभग 14.30  बजे पहुंची, जिसमें कुल 1200 यात्री सवार थे।  51 बसों से सभी यात्रियों को उनके गृह जनपद भेजा गया।  इस दौरान पर स्टेशन निदेशक एच एस उपाध्याय, स्टेशन प्रबंधक  आर एन पी त्रिवेदी,सहायक सुरक्षा आयुक्त  राज नारायण पाण्डेय तथा सिविल प्रशासन के  अधिकारी एवं  कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

          वहीं, फतेहपुर  स्टेशन पर साबरमती  से एक स्पेशल गाड़ी सं 09525  लगभग 16.50  बजे पहुंची, इस गाड़ी में कुल 1200 यात्री सवार थे।  48 बसों से सभी यात्रियों को उनके गृह जनपद भेजा गया। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक फतेहपुर तथा सिविल प्रशासन के  अधिकारी एवं  कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।